फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों का राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान : महंत राजेंद्र दास

Mon, 11 Nov 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बीआरसीएम में चल रहे सीबीएलयू द्वारा आयोजित एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में अतिथि को सम्मान
विज्ञापन
बहल। बीआरसीएम संस्थान में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजित एनएसएस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में शिविरार्थियों को सनातन धर्म के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे तपोभूमि जटेला धाम माजरा आश्रम के महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि स्वयंसेवकों का राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान है।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों का कार्य पूरी तरह से राष्ट्र और समाज सेवा के निहित है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सनातन धर्म, देश की सभ्यता एवं संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। देश के महान संतों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है। उन्होंने गुरु नानक देव और संत कबीरदास, संत तुलसीदास, स्वामी नित्यानंद महाराज सहित अन्य महान संतों से युवाओं को रूबरू कराया। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में सहजता, सरलता के साथ अपने राष्ट्र के प्रति पूर्ण भक्ति भाव के साथ राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्र एकीकरण शिविर के सफल आयोजन के लिए कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक, बीआरसीएम निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समुंद्र हुड्डा, डॉ. दीपक कुमारी ने समस्त आयोजन समिति को बधाई दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पदीप डागर, पीआरओ ऋषि शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र, डॉ. प्रभाकर छत्तीसगढ़, डॉ. हरलीन कौर पंजाब, डॉ. प्रशांत झारखंड, आनंद शेरखाने महाराष्ट्र, डॉ. पीबी असम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें