फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए की टीम ने केमिकल से अवैध शराब बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गत 10 मई को लॉकडाउन के दौरान केमिकल से नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। वीरवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम के एएसआई राजेश कुमार की टीम ने सिवानी बाईपास गुरेरा रोड पर खेत में बने एक घर के अंदर केमिकल से नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से नकली शराब बनाने के सामान को भी बरामद किया था। पुलिस ने मौके से उस समय तीन आरोपियों को काबू किया था। जिनकी पहचान पवन कुमार, सोलावाली, मुकेश उर्फ मग्गू वासी नलोई और प्रदीप वासी ढाणीमाहू के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से एक गाड़ी भी बरामद की थी। इसी मामले में सीआईए के एएसआई अनिल कुमार की टीम ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अजय वासी बड़वा व कवर सेन वासी वार्ड नंबर 13 सिवानी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि उसने नकली शराब बनाने के लिए आरोपियों को सामान उपलब्ध कराया था। जिसमें नकली शराब के लिए लेबल, ढक्कन, बोतल का सामान शामिल था। वहीं दूसरे आरोपी कवर सेन का बड़वा के पास ढाबा है। जो आने वाले ट्रक चालकों से स्प्रिट लेकर आरोपियों को नकली शराब बनाने के लिए उपलब्ध कराता था।
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि नकली शराब को हरियाणा व राजस्थान के क्षेत्र में भेजा जाता था। वहीं उसका इस्तेमाल सरपंच के चुनाव के समय भी करना था। लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण पैसे कमाने के लिए अवैध शराब बनाकर बेचने का कार्य शुरू कर दिया। पुलिस अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नकली शराब मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये लोग आने वाले पंचायती चुनाव में नकली शराब का प्रयोग करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन में इन लोगों ने शराब बनाकर फायदा उठाना चाहा। फिलहाल इस पूरे प्रकरण का खुलासा पुलिस कर चुकी है और आरोपियों को भी काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें