फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव कुड़ल में अवैध शराब ठेके को करवाया बंद

Mon, 09 Sep 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना जूई कलां पुलिस ने गांव कुड़ल में एक अवैध शराब ठेके को बंद करवाया। रविवार को थाना जूई कलां के उप निरीक्षक गंगाराम गश्त पड़ताल ड्यूटी गांव कुड़ल मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस सूचना प्राप्त हुई कि कुड़ल बडदू चैना रोड पर एक बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध शराब का ठेका चल रहा है पुलिस ने बताए गए स्थान पर रेड करके एक बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध शराब ठेका को बंद करवाया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग थाना जूई कलां में दर्ज किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी सेल्समैन की पहचान बलियाली निवासी ललित के रूप में हुई है। पुलिस टीम के द्वारा मौके से 138 बोतल अवैध शराब अंग्रेजी 168 बोतल अवैध शराब देसी व 227 बोतल अवैध शराब बीयर की बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कई गांवों में अवैध शराब बिकने की भी शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि कई लोग नशे के आदी बन चुके हैं। इससे कई परिवार गरीब हो चुके हैं। इससे परेशान लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें