बवानीखेड़ा। पुलिस ने चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने गांव सिकंदरपुर से एक व्यक्ति को इनवर्टर व बैटरी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। सिकंदरपुर ने निवासी बलवंत ने थाना बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 सितंबर को चोर उनका इनवर्टर बैटरी चोरी करके ले गया था।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को थाना बवानीखेड़ा के सहायक उप निरीक्षक रवि कुमार ने इनवर्टर बैटरी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को सिकंदरपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सिकंदरपुर निवासी अंकित के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी से चोरी किया गया इनवर्टर बैटरी को बरामद हुआ है।
आरोपी अंकित ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पर पहले भी हांसी व हिसार में चोरी के अभियोग दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
दुकान से रिम चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार
बवानीखेड़ा। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने दुकान में चोरी करने के मामले में आरोपी को वार्ड नंबर दो बवानीखेड़ा से गिरफ्तार किया है। बवानीखेड़ा निवासी प्रवीण ने थाना बवानी खेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई की रात को हांसी चुंगी बवानीखेड़ा पर उनकी दुकान से चोर रिम व अन्य सामान चोरी करके ले गया था।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को थाना बवानीखेड़ा के उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने दुकान में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को वार्ड नंबर दो बवानीखेड़ा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान वार्ड नंबर दो बवानीखेड़ा निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से दो रिम व जमालपुर रोड बवानी खेड़ा से 3 सितंबर को चोरी की गई एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।