फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 28 फरवरी तक होंगे अवैध पेयजल कनेक्शन नियमित

Sat, 21 Feb 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहर में उपभोक्ताओं के अवैध कनेक्शनों को नियमित करने और क्षतिग्रस्त पेयजल कनेक्शनों की मरम्मत करने का अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित उपभोक्ता जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में संपर्क कर अपना अवैध पेयजल कनेक्शन नियमित करवा सकता है और मकान के लिए मुख्य लाइन से घर के लिए गई कनेक्शन पाइप की मरम्मत करवा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को 28 फरवरी तक महम रोड पर स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में सूचना देनी होगी। निर्धारित समय में सूचना नहीं देने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में बड़ी संख्या में पेयजल कनेक्शन हैं। विभाग के अनुसार इनमें अवैध भी हैं। दूसरी ओर लोगों की अक्सर शिकायत दूषित पेयजल आपूर्ति की रहती है। विभाग का मानना है कि घरों में दूषित या साफ पानी की आपूर्ति न होने का एक कारण मुख्य लाइन से घर के अंदर पहुंचे पाइप का क्षतिग्रस्त होना या जर्जर होना भी है। लेकिन विभाग हर संभव स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने का प्रयास करता है। अब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने डीसी गुप्ता के निर्देशानुसार एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है। योजनानुसार विभाग एक तरफ अवैध कनेक्शनों को नियमित करेगा, ताकि आर्थिक नुकसान भी न हो। वहीं दूसरी ओर जर्जर या क्षतिग्रस्त पेयजल कनेक्शन की मरम्मत भी करेगा, ताकि घरों में दूषित पानी न जाए।
विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा और कार्यकारी अभियंता कपिल देव ने बताया कि उपभोक्ता अपना पेयजल वैध करवाने और क्षतिग्रस्त कनेक्शनों की मरम्मत के लिए 28 फरवरी तक महम रोड स्थित कार्यालय में कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नं. दो पुराना वाटर वर्क्स में संपर्क कर करवा लें।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि के बाद विभाग द्वारा मार्च में ऐसे सभी अनधिकृत एवं अस्वच्छ जल कनेक्शनों को बिना किसी अतिरिक्त सूचना के काट दिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें