फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजस्व विभाग के सचिव से विफल हुई बात, अब सात फरवरी तक लघु सचिवालय के बाहर देंगे धरना

Sat, 03 Feb 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर कानूनगाे और पटवारी अपनी मागों को लेकर धरने पर नारेबाजी करते।
विज्ञापन
भिवानी। राजस्व विभाग के सचिव से शुक्रवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से हुई दूसरे दौर की बात सिरे नहीं चढ़ी। इसके बाद पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन ने अपना धरना सात फरवरी तक लघु सचिवालय के बाहर जारी रखने का ऐलान किया। शुक्रवार को धुंध और ठंड के बावजूद धरना जारी रखा। वहीं पटवारी व कानूनगो ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले धरना जारी है। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला उप प्रधान विकास राठी ने बताया कि दो फरवरी को रेवेन्यू विभाग के सेक्रेटरी एस नारायण के साथ पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता हुई। बैठक में पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
मंच संचालन शैलेंद्र कुमार पटवारी ने किया। प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा के तमाम पटवारी व कानूनगो अपनी विभिन्न जायज मांगों को लेकर तीन जनवरी से हड़ताल पर चल रहे हैं। आज दो फरवरी को वित्त विभाग के सचिव एस नारायण से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता हुई। बीते 29 जनवरी को पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की पहले दौर की वार्ता वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी के साथ हुई थी, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला। धरने की अध्यक्षता तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा पटवारी ने की। इस अवसर पर दलीप कानूनगो, राजेन्द्र कानूनगो,पूर्ण शर्मा कानूनगो, समेर कानूनगो, नितिन पटवारी, राकेश, निखिल शर्मा, जयचंद, रोहतास, मनोज वर्मा, हरकेश पटवारी, सुखबीर काजल, प्रदीप, ज्ञान सिंह पटवारी, राजेश मुटरेजा, नरेश, संदीप रोहिल्ला पटवारी, समेश, जतिन पटवारी, मोहनलाल, शैलेश गौड़, प्रवेश, प्यारेलाल, रोहतास, प्रवेश, विनय पंकज पटवारी,अनुज, शैलेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें