फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरदावरी में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई : उपायुक्त

विज्ञापन
फसलों में हुई खराबे की गिरदावरी की पड़ताल करते डीसी साहिल गुप्ता।
विज्ञापन
भिवानी/तोशाम/बवानीखेड़ा/कैरू। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बुधवार को जिले के गांव लोहानी, लेघा हेतवान, कैरू, सुंगरपुर, तोशाम, बलियाली और कस्बा बवानीखेड़ा में खेतों का दौरा कर खरीफ फसलों में हुए खराबे की गिरदावरी की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने खेतों में खड़ी फसलों का राजस्व विभाग के सजरे से मिलान किया। किसानों ने डीसी को फसलों में हुए नुकसान की विस्तार से जानकारी दी और उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

किसानों ने शिकायत की कि नुकसान का सर्वे करने वाली कंपनी सही आकलन नहीं दिखा रही है। इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने डीसी से मांग की कि कंपनी द्वारा की गई क्रॉप कटिंग की जांच करवाई जाए और नुकसान सही दर्ज हो ताकि उन्हें आर्थिक क्षति न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन प्रशासन से ही करवाया जाए।
डीसी ने किसानों को आश्वस्त किया कि गिरदावरी सही और समय पर करवाई जाएगी। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए गिरदावरी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीसी ने बताया कि पटवारी किसानों से खेत में बिजाई की गई फसल की जानकारी लेते हैं और इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से टैब उपलब्ध कराए गए हैं। मौके पर जाकर गिरदावरी का डाटा ऑनलाइन फीड किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को सही मुआवजा तभी मिल सकेगा, जब गिरदावरी सही ढंग से होगी। इस मौके पर तोशाम एसडीएम रवि मीणा, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भौरिया, तहसीलदार जयबीर सिंह, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, कानूनगो राजेंद्र जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोहानी क्षेत्र में अब भी भरा है पानी
गांव लोहानी के खेतों में पड़ताल के दौरान सरपंच अशोक, पूर्व सरपंच ईश्वर और गजराज नंबरदार ने डीसी को बताया कि उनके इलाके में सैकड़ों एकड़ जमीन पर अब भी पानी भरा हुआ है। लेघा हेतवान में जयपाल चेयरमैन, सरपंच राजबीर और पवन धतरवाल ने फसलों में हुए खराबे के साथ-साथ बेसहारा पशुओं से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। वहीं कैरू और सुंगरपुर गांवों में किसानों ने भी फसलों में नुकसान का ब्योरा देते हुए सही गिरदावरी की मांग की।

सरकार देगी 575 रुपये भावांतर राशि
डीसी साहिल गुप्ता ने तोशाम मंडी का भी दौरा किया और अधिकारियों को बाजरे की खरीद से जुड़े निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को बताया कि सरकार ने पोर्टल व्यवस्था में बदलाव किया है। पहले पोर्टल पर केवल 2200 रुपये रेट की एंट्री ही स्वीकार होती थी, लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है। किसान चाहे बाजरा 2200 रुपये से कम या ज्यादा भाव पर बेचे, पोर्टल उसकी एंट्री स्वीकार करेगा। सरकार किसानों को उनके बिके रेट के अतिरिक्त 575 रुपये भावांतर राशि उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें