फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वोट रद हुए तो बच गई प्रधान की कुर्सी

Thu, 28 Jan 2016 12:26 AM IST
भिवानी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू नगर पालिका प्रधान के विरुद्ध लामबंद पार्षद जरूरी नौ मत नहीं जुटा पाए, नतीजतन अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। हालांकि, नौ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग की, लेकिन नाटकीय घटनाक्रम में दो पार्षदों का वोट का रद हो गए और अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।
विज्ञापन

बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार मध्याह्न करीब 12 बजे सभी पार्षद तथा पालिका प्रधान सरोज खंडेलवाल पालिका कार्यालय में मतदान के लिए उपस्थित हुए तथा बाद में करीब एक बजे एसडीएम सतबीर सिंह जांगू के पालिका कार्यालय में पहुंचने पर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान एक दो महिला पार्षदों के मत को लेकर कुछ विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जिसे बाद में निपटाकर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करवाया गया।
पेटी खुली तो पालिका प्रधान सरोज खंडेलवाल के पक्ष में चार मत तथा 7 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मिले। लेकिन, दो मत रद पाए गए। इस प्रकार पर्याप्त बहुमत (9 मत) के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं हो पाया और पालिका प्रधान सरोज खंडेलवाल अपनी प्रधान की कुर्सी बचा पाने में कामयाब रही। अविश्वास प्रस्ताव के मतदान का परिणाम आने के बाद प्रधान समर्थित पार्षद महेंद्र सैनी, मांगेराम तथा सुरेश मेहरा ने कहा कि आज के मतदान में सच्चाई की जीत हुई है।
विज्ञापन

--
घटनाक्रम : तारीख दर तारीख
नगर पालिका के 13 पार्षदों में से 9 पार्षदों ने बीते वर्ष 21 दिसंबर को प्रधान की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला उपायुक्त को प्रधान के खिलाफ अपना अविश्वास पत्र सौंप दिया। अविश्वास पत्र देने वाले नौ पार्षदों में वार्ड 1 से पार्षद संतोष देवी, वार्ड नं. 2 से पार्षद एवं मौजूदा उप प्रधान हरपालसिंह, वार्ड 4 से बिमला, 3 से मोनिका तथा 6 से शकुंतला देवी, 7 से नेतराम सैनी, वार्ड 8 से पार्षद अमित डालमिया, र्श्ड 12 से रामकिशन, वार्ड13 के पार्षद जितेंद्र शामिल थे। इसी कार्यवाही में जिला उपायुक्त द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए 27 जनवरी की तिथि तय की थी।
--
एक ने गलत निशान लगाया, एक ने छोड़ा खाली
अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि एक पार्षद का वोट इसलिए रद हो गया कि उसने निशान गलत लगाया और दूसरे ने खाली छोड़ दिया। यानि, उसने न तो पक्ष में वोट डाला और न ही विरोध।
--
आज के मतदान में मुझे पालिका प्रधान के रूप में अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन का एक और मौका मिला है जिसका निर्वहन मै पूरी ईमानदारी से करूंगी तथा जो पार्षद मेरे से किन्हीं कारणों से नाराज रहे हैं, उनकी नाराजगी दूर की जाएगी और सभी का सहयोग लेकर नगर के विकास पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरोज खंडेलवाल
प्रधान, नगर पालिका लोहारू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें