फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सड़कों के गड्ढों से हादसे में मौत हुई तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने सड़क मरम्मत में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि सड़कों के गड्ढों से किसी हादसे में किसी व्यक्ति की मौत होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सड़क निर्माण और रखरखाव से जुड़े सभी विभागों को गड्ढे तत्काल भरने तथा मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि सड़कों पर बने गड्ढों के कारण किसी भी प्रकार का हादसा नहीं होना चाहिए। सभी संबंधित विभाग तत्काल प्रभाव से गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित करें। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि जहां-जहां पेयजल पाइपलाइन में लीकेज है उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाए ताकि सड़कों पर पानी जमा न हो और गड्ढे बनने की स्थिति पैदा न हो।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, जिला परिषद, पंचायती राज, शहरी स्थानीय निकाय तथा नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन आने वाली सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुए हैं। मौसम साफ होते ही निर्माण और मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े और जर्जर सड़कों के कारण हादसे न हों।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सड़क निर्माण से जुड़े विभाग ''म्हारी सड़क'' एप पर गड्ढों संबंधी प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें। चंडीगढ़ मुख्यालय स्तर पर भी एप पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसलिए अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय पर कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने तेलंगाना के एक मामले में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से नेशनल हाईवे के संबंध में जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम एवं सचिव, आरटीए महेश कुमार ने रोड सेफ्टी से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सीटीएम अनिल कुमार, सिवानी की एसडीएम विजया मलिक, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार तथा सीएसपी अनूप कुमार मौजूद रहे।

ओवर स्पीड वाहनों के चालान करने के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की गति नियंत्रित करना जरूरी है। उन्होंने ओवर स्पीड चलने वाले दोपहिया और भारी वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से ब्लैक स्पॉट पर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि कोई भी वाहन तेज गति से न चले। साथ ही युवाओं को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने को कहा।
स्कूली वाहनों के चालकों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जांचने के निर्देश
स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूली बसों और अन्य स्कूल वाहनों के चालकों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की जांच की जाए। स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए स्कूल प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने सभी एसडीएम को प्रत्येक माह कम से कम पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें