फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पत्नी के अवैध संबंधों से आहत युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह 32 वर्षीय एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करने वाला सोनू था। परिजनों का आरोप है कि सोनू ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से आहत होकर आत्महत्या की है। वह दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर उसकी पत्नी सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनू की पत्नी का अपने ही एक रिश्तेदार के साथ काफी समय से अवैध संबंध था। इसको लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। घटना से दो दिन पहले सोनू की पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया था हालांकि समय रहते दोनों की जान बचा ली गई थी। इसी घटनाक्रम से मानसिक रूप से आहत सोनू ने मंगलवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई राजू के बयान पर सोनू की पत्नी समेत अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें