फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जिले में 2330 विधवा महिलाओं की मानव सूचना संसाधन विभाग करेगा सत्यापन, दस्तावेज जमा कराने पर आरंभ होगी पेंशन

Fri, 17 May 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब भिवानी जिले में 2330 विधवा महिलाओं की मानव सूचना एवं संसाधन विभाग तस्दीक करेगा। इसके बाद दस्तावेज जमा कराने पर इन महिलाओं की नई विधवा पेंशन भी आरंभ हो जाएगी। क्रीड मुख्यालय ने भिवानी में पात्रों के नाम भेजे हैं, जिनके दस्तावेज अपलोड होने पर स्वत: उनके बैंक खाता में पेंशन आना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ये प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। इसके बाद इस प्रक्रिया में स्वत: ही ऐसे परिवार पहचान पत्रों का डाटा उठाया गया है, जिसमें परिवार मुखिया की मृत्यु हो चुकी है या फिर परिवार मुखिया नहीं रहा है। इन महिलाओं को अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने पर पेंशन का लाभ भी मिलेगा।
भिवानी जिले में तीन लाख 78 हजार से अधिक परिवारों के परिवार पहचान पत्र बन चुके हैं। जबकि जिला समाज कल्याण विभाग से विभिन्न श्रेणियों में एक लाख 60 हजार 724 पात्र हर माह पेंशन ले रहे हैं। परिवार पहचान पत्र में जिन परिवारों के मुखिया की मृत्यु हो चुकी है। उन परिवारों की विधवा महिलाओं की फैमिली आईडी में स्थिति के अनुसार अब स्वत: ही क्रीड पहचान कर रहा है। इसके बाद इन महिलाओं को मानस एवं सूचना संसाधन विभाग में विधवा होने के प्रमाण यानी अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड कराने के बाद जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से स्वत: ही बैंक खाता में पेंशन मिलना आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

भिवानी जिले में 1,60,724 लाभार्थी सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से पेंशन ले रहे हैं। परिवार पहचान पत्र में परिवार के सदस्यों के अपडेट डाटा के बाद विधवा महिलाओं व पात्र बुजुर्गों की पेंशन भी पात्रता पूरी करने के बाद बनाई गई है। इसमें आठ तरह की श्रेणी विभाग ने निर्धारित की है।
ये हैं जिले में पेंशन के लाभार्थी

श्रेणी- अब- पिछले साल

बुजुर्ग पेंशन- 94054- 96640

दिव्यांग- 8893- 9089

विधवा पेंशन- 40828- 41264

आश्रित बच्चे- 10626- 10825

लाडली योजना- 1509- 15442

डिसेबल बच्चे- 445- 440
विदुर- 00- 920
क्रीड से हमारे पास 2330 विधवा महिलाओं का डाटा भेजा गया है। इन महिलाओं से फोन कर मानव सूचना एवं संसाधन विभाग के कर्मचारी उनके दस्तावेजों की तस्दीक कर रहे हैं। जिन महिलाओं के दस्तावेज परिवार पहचान पत्र में दर्शायी गई स्थिति के अनुसार अपलोड करा दिए जाएंगे उनकी पात्रता पूरी होने के उपरांत उनके बैंक खाता में पेंशन का लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा। मानव सूचना संसाधन विभाग की ओर से कर्मचारियों द्वारा इन महिलाओं के पास फोन किए जा रहे हैं, जिन महिलाओं के नंबर नहीं मिल रहे हैं, वे मानव सूचना संसाधन विभाग कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा करा सकती हैं।
विज्ञापन

-खुशवंत सिंह, जिला समन्वयक मानव सूचना एवं संसाधन विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें