ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें। शुल्क का भुगतान 5 जून रात्रि 12:00 बजे तक करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केवल एक से 5 जून तक पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी ही अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, लेवल, विषय के चयन (लेवल 2 व 3), जाति वर्ग, गृह राज्य व दिव्यांग श्रेणी में छह जून दोपहर बाद से सात जून तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि पांच जून उपरांत ऑनलाइन आवेदन तथा सात जून उपरांत विवरण संशोधन की अनुमति नहीं होगी। इस संदर्भ में कोई भी प्रार्थना, प्रतिवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
छह व सात जून को जानकारी में कर सकते हैं संशोधन
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि छह जून से सात जून तक संशोधन करते समय अगर अभ्यर्थी अपने जाति वर्ग में एससी हरियाणा से अन्य जाति वर्ग या दिव्यांग श्रेणी हरियाणा से अन्य राज्य दिव्यांग श्रेणी में परिवर्तन करता है, तो उसे बकाया फीस के अंतर का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त अगर अभ्यर्थी अपने जाति वर्ग में अन्य राज्य जाति वर्ग से एससी हरियाणा में परिवर्तन करता है या दिव्यांग श्रेणी अन्य राज्य से दिव्यांग श्रेणी हरियाणा राज्य में परिवर्तन करता है तो उसे जमा अतिरिक्त शुल्क वापिस देय नहीं होगा। फैक्स, ई-मेल, पत्र इत्यादि अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी पंजीकरण करने उपरांत अन्य लेवल की परीक्षा देने का इच्छुक है, तो वह उसी पंजीकरण के अन्तर्गत ही दूसरे लेवल के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट www.bseh.org.in का नियमित तौर पर अवलोकन करते रहें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण व अति-आवश्यक जानकारी, सूचना से वंचित न रह जाएं। उन्होंने आवेदक अभ्यर्थियों को सलाह दी कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना आवेदन प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करें। यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन, पात्रता रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि यदि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है तो वे शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 8938001176, 8958001178 व ई-मेल आई०डी० htethelpdesk@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं।