"भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकवाद किया खत्म"
रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार धरती से आतंकवाद खत्म किया। उनका फरसा परमाणु बम था। जबकि पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का खात्मा किया था। ऐसे में इस बयान को क्षत्रिय विरोधी माना जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अब ब्रह्मपुत्र नंदी किनारे भगवान परशुराम की 51 फिट ऊंची प्रतिमा बनवा कर रेल पहुंचा दी है।
वहीं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान पर बार बार पूछे गए सवालों पर रामबिलास शर्मा चुपी साधे रहे। कभी वो जांगड़ा को अजीज तो कभी बड़ा भाई बताकर सवाल को टालते रहे। सांसद जांगड़ा के सवाल पर रामबिलास शर्मा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी व सेना की सराहना करने लगे। रामबिलास शर्मा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई कटाक्ष कर गए। उन्होंने कहा कि ये हर बार सेना पर सवाल उठाते हैं। विदेश जाकर भारत के दुश्मनों व गद्दारों के साथ मंच सांझा कर देश का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि बेचारी सोनिया गांधी राहुल को ट्यूशन लगवाती हैं पर वो बार-बार फेल हो जाते हैं।