फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धीमी पड़ी जिंदगी की रफ्तार...डूब गए घर, आंगन छोड़ना मजबूरी

विज्ञापन
​वानी के गांव सागवन में जलभराव होने पर सामान लेकर सुर​क्षित स्थान पर जाते ग्रामीण।  
विज्ञापन
भिवानी/तोशाम। लगातार तेज बारिश से जिले में हालात बिगड़ने लगे हैं। तोशाम क्षेत्र का गांव सागवान की आबादी क्षेत्र के घर बरसाती जलभराव में डूब गए हैं। ऐसे में ग्रामीण घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। तेज बारिश के कारण ड्रेन ओवरफ्लो हो रही है और करीब 1000 घर खाली हो चुके हैं, जबकि 500 घरों में जलभराव बना हुआ है। करीब 1300 घरों से पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि बलजीत ने बताया कि पानी की निकासी कम होने से मकान बर्बादी के कगार पर हैं। उन्होंने प्रशासन से बड़ी मोटरें लगाकर जल निकासी तेज करने की मांग की और अफवाहों से बचने की अपील की। ग्रामीण बिजेंद्र दूहन ने बताया कि हालात गंभीर हैं, और एक महिला की मौत भी हुई है, जिसका अंतिम संस्कार मुश्किलों भरा रहा।
वहीं दांग खुर्द और प्रेमनगर में जलभराव के चलते आबादी क्षेत्र में पानी जमा है। जलभराव के कारण घरों में जहरीले जीव घुस रहे हैं। लोगों को बीमारी फैलाने का डर सता रहा है। चिकित्सा सुविधा तक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी जाएगी : पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की राहत के लिए हरियाणा सरकार की ओर से राहत सामग्री भेजी जाएगी, जिसमें भिवानी की अहम भागीदारी होगी। भिवानी से करीब 500 राशन पैकेट पंजाब भेजे जाएंगे। वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण पंजाब में जलभराव की स्थिति गंभीर है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
हरियाणा सरकार ने पंजाब में राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया है। राशन पैकेट पहले जींद भेजे जाएंगे, वहां से पंजाब पहुंचाए जाएंगे। डीसी ने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में सभी का फर्ज है कि जरूरतमंदों की मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें