फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग से सामान जलकर राख

Mon, 23 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मेजबान चौक के समीप रविवार शाम शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। घटना में घर में रखी हजारों की नगदी सहित जेवरात व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना पाकर सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मेजबान चौक के समीप रहने वाली महिला सुषमा ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे वह दूध लेने पड़ोस में गई हुई थी। इसी दौरान एक पड़ोसी ने उसे घर में आग लगी होने की सूचना दी। इसी दौरान आग भड़कती देख महिला ने दमकल विभाग व पुलिस को भी फोन पर मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद जब महिला ने घर का सामान संभाला तो वहां रखी करीब 60 हजार रुपये की नगदी, गहने, कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य सामान आग की चपेट में आ चुका था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें