फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: देश के सीमांत प्रदेशों से लाई गई युवतियों से होटल संचालक करा रहे थे जिस्मफरोशी

Fri, 19 Jul 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। देश के सीमांत राज्यों से लाई गई प्रवासी युवतियों को देह व्यापार की दलदल में धकेला जा रहा है। पिछले दो माह में जिला पुलिस ने दूसरी बार भिवानी शहर के अंदर छापा मारकर होटलों के अंदर से जिस्मफरोशी के लिए लाई गई युवतियों को बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने होटल संचालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने होटलों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने होटल संचालकों के खिलाफ देह व्यापार विरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को पुलिस टीम ने शहर के घंटाघर स्थित जिला नागरिक अस्पताल के सामने तीन होटलों पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने तीनों होटलों के अंदर 500-500 के दो नोट थमाकर फर्जी ग्राहक भेजे, जिनका इशारा पाते ही अलग-अलग टीमों ने होटलों के अंदर दबिश दी। पुलिस ने इन होटलों से करीब छह युवतियों को बरामद किया हैै। वहीं दो व्यक्तिओं को भी इस दौरान पकड़ा है। जून में भी जिला पुलिस ने देह व्यापार की शिकायत पर कार्रवाई की थी। औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र में करीब छह होटलों से काफी महिलाओं और युवतियों को बरामद किया गया था। ये युवतियां पड़ोसी देश की सीमाओं से सटे छोटे गांवों से यहां देह व्यापार के लिए लाई जा रही हैंं।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, बांग्लादेश की सीमांत गांवों से युवतियां यहां लाई जाती हैं। दिल्ली व बड़े शहरों में कई ऐसे ठिकाने हैं, जहां से इन्हें देह व्यापार के लिए छोटे शहर के होटलों और अन्य ठिकानों पर भेजा जाता था।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने तीन होटलों के अंदर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर इन होटलों के अंदर भेजे थे, जिनका इशारा पाने के बाद टीमों ने दबिश देकर यहां बाहर से लाई गई युवतियों को बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान होटल संचालकों को भी काबू किया है।
विज्ञापन

- रमेशचंद्र डीएसपी मुख्यालय भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें