25 फोटो सीबीएलयू में विजेता फुटबाल टीम के साथ स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम ने पांडिचेरी के अन्नामलाई में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद बुधवार को विश्वविद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, कार्यकारी कुलसचिव प्रो. संजीव कुमार, डीन विद्यार्थी कल्याण डॉ. सुरेश मलिक ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बता दें कि विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण, उचित प्लेटफार्म उपलब्ध करा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी एवं टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करेगी। कार्यकारी कुलसचिव प्रो. संजीव कुमार ने विश्वविद्यालय की ओर से खिलाड़ियों को कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल की अगुवाई में डीन विद्यार्थी कल्याण डॉ. सुरेश मलिक के संयोजन में सही प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही।
डीन विद्यार्थी कल्याण डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि टीमों का बेहतर प्रदर्शन विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। महिला महाविद्यालय झोझूकलां की फुटबॉल टीम के साथ कोच सोनिका विजरानिया, कोच नरेंद्र, अलखपुरा फुटबॉल क्लब के प्रधान सुरेश जाखड़, कैप्टन सत्यवान जनसंपर्क एवं मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा उपस्थित रहे।