फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड पर किया लाठी से हमला, अस्पताल में कराया दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी होमगार्ड के घर पहुंचे होमगार्ड के जवान पर एक युवक ने लाठी से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल होमगार्ड को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

उपचाराधीन होमगार्ड सेक्टर 13 निवासी 29 वर्षीय सुमित ने बताया कि उसके साथी होमगार्ड ने उसे अपने राजीव कॉलोनी स्थित मकान पर बीती शाम साढ़े छह बजे किसी कार्य से बुलाया था। जब वह अपने साथी होमगार्ड से बातचीत कर रहा था तो इसी दौरान उसके साथी होमगार्ड के चचेरे भाई ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। लाठी से सिर पर हमला करने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई, जिसके चलते उसे उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। फिलहाल पुलिस ने घायल होमगार्ड के ब्यान दर्ज कर इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें