भिवानी। स्वर्णकार सेवा परिषद की ओर से 14 मार्च को सुबह 11 बजे पतराम गेट स्थित अजमीढ़ भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्वर्णकार सेवा परिषद के प्रधान हरिचरण वर्मा व महासचिव अधिवक्ता कुलदीप सोनी ने बताया कि होली मिलन समारोह जैसे आयोजन आपसी भाईचारे का संदेश देता है। वहीं इस प्रकार के कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गाें के लोक एकजुट होते हैं, जो कि आपसी भाईचारे व एकता के संदेश को मजबूती प्रदान करते हैं। ऐसे में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर बहुत जरूरी है।
बापोड़ा में उद्घाटन और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कल
भिवानी। गांव बापोड़ा में मामराज सिंह एनआरआई यूएसए की ओर से अपनी माता सावित्री देवी की याद में पार्क का उद्घाटन एवं वीर क्षत्रिय महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण समारोह 9 मार्च को सुबह किया जाएगा। इस समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्व विधायक शशीरंजन परमार द्वारा निमंत्रण अभियान भी चलाया हुआ है।
शशीरंजन परमार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गांव बापोड़ा के लाल पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में मिजोरम के गवर्नर जनरल वीके सिंह शिरकत करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, असंध से विधायक योगेंद्र राणा भी पहुंचेंगे।