फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगी गांव धिकाड़ा की तमाम जानकारियां

Wed, 03 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चरखी दादरी उपमंडल का महज दो हजार मतदाताओं की आबादी वाला गांव धिकाड़ा डिजिटल इंडिया की तर्ज पर डिजिटल धिकाड़ा बनने की ओर अग्रसर है। गांव संबंधित तमाम जानकारियां जुटाने के लिए अब मगजमारी की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि घर बैठे एक क्लिक पर ही सारा ब्योरा आपके सामने होगा।
विज्ञापन


गांव घिकाड़ा की आबादी करीब 45 सौ है। गांव  में करीब दो हजार मतदाता हैं। गांव में   महिलाओं की संख्या पुरूषों के बराबर है। गत जनवरी माह में हुए पंचायत चुनाव में गांव के युवा सरपंच सोमेश गांव का विकास हाईटेक तरीके से करना चाहते हैं। सरपंच सोमेश गांव  को आधुनिक तकनीक के जरिए आगे ले जाने की सोच के साथ गांव की तरक्की चाहते हैं।

यूं बनेगा जल्द ही हाईटेक धिकाड़ा
सरपंच ने गांव को डिजिटल बनाए जाने के लिए  गांव  की सरकार वेबसाइट बनाई है। गांव के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए जीपीजीएसआईकेएआरए डॉट एचएआरपीएएनसीएचपवाईएटीएस डॉट जीओवी डॅाट कॉम क्लिक करना होगा। इसके बाद गांव की जानकारियां स्क्रीन पर आ जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव की मेल आईडी भी अलग से बनाई गई है। यह वेबसाइट सीधे तौर पर केेंद्रीय व प्रदेश पंचायती राज से जुड़ी है। वेबसाइट पर गांव का पूरा डॉटा उपलब्ध करवाया गया है। इसके तहत गांव की आबादी, मतदाता संख्या के अलावा अन्य आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। गांव का मानचित्र भी इस पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवाओं को भी ई-मेल जोड़ा जा रहा है। वहीं गांव की ई-मेल आईडी विलेजघिकाड़ा एटदा  रेट ऑफ जीमेल डॉट कॉम के नाम से तैयार की गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन भेजे जाएंगें विकास के प्रस्ताव
 बजट संबंधी सभी प्रकार की सूचनाएं ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगी। गांव के विकास के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव भी अॅानलाइन सरकार व विभाग को भेजे जाएंगे। पंचायती विकास कार्यो संबंधी सूचनाएं वैबसाइट के जरिए पंचायत को मिलने लगी हैं। सभी प्रकार के नोटिस एवं सूचनाएं भी ऑनलाइन भेजे जाते हैं। सभी प्रकार की नई स्कीमों की जानकारी  भी वैबसाइट के जरिए  ली जा रही है।

कंट्रोल रूम के जरिए रहेगी पूरे गांव पर नजर
गांव में इस समय ग्राम सभा के लिए मुनादी वाट्सएप के जरिए करवाई जा रही है। अब इस तकनीक को भी पीछे छोड़कर गांव में लाउड स्पीकरों का सहारा लिया जाएगा। गांव की हर गली के नुक्कड़ पर पोल लगवाकर उन पर लाउड स्पीकर लगाए जाएंगे ताकि पंचायत या बैठक आदि के बारे में कंट्रोल रूम से अनाउसमेंट कर सूचना दी जा सकें। कंट्रोल रूम तैयार करवाने का कार्य पंचायत ने शुरू करवा दिया है। इसके अलावा गांव के हर चौराहें पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर भी काम  चल रहा है।  गांव  में सार्वजनिक चौक, गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें