राजकीय कॉलेेजों में पीजी कक्षाओं के एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। शहर के राजकीय कॉलेज व राजीव गांधी महिला कॉलेज में मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थी बुधवार शाम 4 बजे तक अपने कागजों की वेरिफिकेशन और फीस जमा करवा कर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद चार अगस्त को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी।मंगलवार को राजकीय कॉलेज प्रवक्ता जगबीर मान ने बताया कि परास्नातक कक्षाओं के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट में सफल आवेदकों की सूची जारी कर दी गई। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में एमएससी कंप्यूटर साइंस व पीजीडीसीए के लिए दूसरी मेरिट सूची के आधार पर दाखिले दिए गए।
वहीं दूसरी ओर आईटीआई में तीसरी राउंड के आधार पर हुई सीट अलाटमेंट पर दाखिले किए गए। प्राचार्य हरज्ञान सिंह अहलावत ने बताया कि एक अगस्त को जारी लिस्ट में एनसीवीटी कोर्स के 364 विद्यार्थी व एससीवीटी कोर्स में 155 विद्यार्थियों के एडमिशन होने हैं। इनमें से 35 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा अपना दाखिला लिया तो करीबन 40 विद्यार्थियों ने ट्रेड बदलवाने को लेकर केवल अपने दस्तावेजों की जांच कराई।
छात्रवृत्ति लेने के लिए बैंक खातों से लिंक कराए आधार
राजकीय कॉलेजों में पढने वाले सभी विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति स्कीम का फायदा उठाना चाहते है, जल्द से जल्द अपने बैंक खातों के साथ आधार नंबर लिंक करवाए। ताकि समय पर उनके खातों में छात्रवृत्ति जारी की जा सके। राजकीय कॉलेज प्रवक्ता जगबीर मान ने बताया कि महाविद्यालय के छात्रवृत्ति का लाभ उठाने वाले छात्र-छात्राओं जल्द बैंक खातों से आधार नंबर लिंक करवा कॉलेज को सूचित करे। ताकि बिना किसी लेटलतीफी के उनकी छात्रवृत्ति दी जा सके।