फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नई कॉलोनी में ऊंचे सीवरेज मैनहोल बने परेशानी का सबब

Tue, 10 Feb 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। कस्बे में चुंगी 7 के नजदीक वार्ड 4 में हाल ही में विकसित हुई नई कॉलोनी में सीवरेज लाइन स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। कॉलोनी के मकानों के आगे रास्ते पर डाली गई सीवरेज के लिए बनाए गए मैनहोल को मकानों के लेवल से अधिक ऊंचा बना दिया गया है, जिससे कॉलोनीवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवरेज मैनहोल गली के लेवल से अधिक ऊंचे होने के कारण वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कॉलोनी निवासी विनोद कुमार, पहलाद, महेन्द्र, मैना देवी, मंजू, संजू, मीना देवी, सुरेश देवी ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज मैनहोल को उचित स्तर तक नीचे किया जाए, ताकि कॉलोनीवासियों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके।
वार्ड पार्षद सुनील ने बताया कि संबंधित गली में सड़क निर्माण के लिए पहले ही एस्टीमेट भेजा जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कॉलोनी में नई सड़क बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे सीवरेज मैनहोल और सड़क स्तर की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें