फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का समाधान करने में नागरिकों को दें सही जानकारी : डीडीपीओ

Tue, 10 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते डीडीपीओ सोमबीर कादयान। 
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित हुआ। समाधान शिविर में डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या के समाधान पर नागरिकों को सही जानकारी दें ताकि उनको बार-बार चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन


समाधान शिविर में कॉमरेड ओमप्रकाश ने चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में ओपीडी फिर से शुरू करवाने, सामान्य अस्पताल की लिफ्ट ठीक करवाने, किशन लाल जालान अस्पताल में दो वर्ष से खराब पड़ी आंख से जाला हटाने की मशीन ठीक करवाने, अल्ट्रासाउंड मशीनों की संख्या बढ़वाने व बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक व जरूरी स्टाफ नियुक्त करवाने की समस्या रखी। इसी प्रकार से पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने किसानों की जमीन का इंतकाल, जमाबंदी व बदर बनवाने पर ज्यादा रुपये वसूलने के खिलाफ कार्रवाई करवाने सहित अनेक फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं।
डीडीपीओ ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। समाधान शिविर में टीएम भरत पाल, ईओ सुरेन्द्र सांगवान, तहसील कल्याण अधिकारी राजकुमार नागल, डीक्रीम मोहम्मद साजिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें