फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किराये के मकान से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, हिसार का युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इंद्रा कॉलोनी स्थित किराये के मकान में एसटीएफ गुरुग्राम ने वीरवार देर शाम छापेमारी कर हिसार के पीरांवाली थाना क्षेत्र निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी की तलाशी में कुछ बरामद नहीं हुआ लेकिन मकान की गहन जांच में लोहे की अलमारी से एक बैग मिला, जिसमें प्लास्टिक के 17 पैकेटों में हेरोइन छिपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन


बरामद हेरोइन का वजन 8 किलो 940 ग्राम पाया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 36 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं कार्यकारी अभियंता एचवीपीएनएल दयाचंद की मौजूदगी में रामकुमार के मकान पर छापेमारी की कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को टीम अपने साथ गुरुग्राम ले गई।



पंजाब से संचालित हो रहा था नशा नेटवर्क, 36 करोड़ की हेरोइन बरामद मामले में बड़ा खुलासा

गुरुग्राम। एसटीएफ गुरुग्राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भिवानी से 8 किलो 940 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक नशा तस्कर रोहित को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 36 करोड़ रुपये है और यह हरियाणा में नशीले पदार्थों की दूसरी सबसे बड़ी रिकवरी बताई जा रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ के डीएसपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने इंद्रा कॉलोनी स्थित मकान पर छापेमारी की थी। जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क पंजाब से संचालित हो रहा था और आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर हेरोइन की सप्लाई करता था। उसका भाई पहले से पंजाब पुलिस की वांटेड सूची में शामिल है और कोर्ट उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि इस पूरे ड्रग नेटवर्क के सप्लायर और हरियाणा में जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें