फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 12 हजार में बेची थी हेरोइन, सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावामंडी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने हेरोइन सप्लाई करने के मामले में दूसरे आरोपी लवप्रीत उर्फ लवली निवासी पीरवाली (हिसार) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने 12 हजार रुपये में हेरोइन जयदेव को बेची थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने 10 नवंबर को बडदु धीरजा निवासी जयदेव को नौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना बहल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में जयदेव ने बताया कि वह हेरोइन लवप्रीत से खरीदकर लाया था।
इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने 16 नवंबर को लवप्रीत उर्फ लवली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने 12 हजार रुपये लेकर जयदेव को हेरोइन बेची थी। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें