फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पंजाब में मिली हेरोइन के तार गांव चांग से जुड़े

Thu, 27 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब में करोड़ों रुपये की हेरोइन की खेप के मामले में भिवानी जिले के गांव चांग के तार सामने आए हैं। बुधवार अलसुबह पांच बजे पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स एसटीएफ की गाड़ियों के सायरन बजने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गुरदासपुर के इस मामले में एसटीएफ के इंचार्ज हरदेव सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गई इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से हेरोइन की अवैध खेप पंजाब के गुरदासपुर पहुंची थी। पंजाब एसटीएफ को इसकी भनक लगी और उन्होंने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इस आरोपी के तार हरियाणा के भिवानी जिले के गांव चांग से जुड़े पाए गए। इसके बाद पंजाब एसटीएफ की करीब 20 सदस्यीय टीम बुधवार अलसुबह आरोपी की निशानदेही पर गांव चांग के राजकीय कन्या स्कूल के पास एक मकान में छापामारी के लिए पहुंची।
हालांकि इस छापामारी में मकान से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला लेकिन एक स्कोडा और थार गाड़ी बरामद की गई और पुलिस ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया।
मुख्य आरोपी गुरप्रीत, जो पंजाब का निवासी है और गांव चांग में रह रहा है वह एसटीएफ टीम को नहीं मिला। इसके बाद टीम ने गुरप्रीत के मामा माहणी और उनके मामा के बेटे सुखु को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। एसटीएफ की टीम पूरे दिन गांव चांग में संदिग्ध आरोपी गुरप्रीत को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापामारी करती रही।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली गुजरानी पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेंद्र ने बताया कि मामला पंजाब में हेरोइन की अवैध तस्करी से जुड़ा है। बुधवार अलसुबह पंजाब एसटीएफ ने चांग में छापामारी की जिसमें संदिग्ध आरोपी गुरप्रीत पुलिस को नहीं मिला लेकिन उसके मामा और मामा के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। एसटीएफ टीम को चांग से थार और स्कोडा कार बरामद हुई। टीम संदिग्ध आरोपी गुरप्रीत की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें