फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, डिस्कस थ्रो में देश का प्रतिनिधित्व करेगी प्रिया<bha>;</bha>

Sat, 14 Nov 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
प्रिया श्योराण
विज्ञापन
भिवानी। पिता का सपना आंखों में संजोए भिवानी की बेटी प्रिया श्योराण अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाएगी। ओडिशा के भुवनेश्वर में 25 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली बिम्सटेक एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए प्रिया का भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह डिस्कस थ्रो स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। खास बात यह है कि 10 नवंबर को पिता अनूप कुमार के निधन के बाद भी प्रिया ने हौसला नहीं खोया। पिता ने जिस बेटी को खेल के मैदान में आगे बढ़ने का सपना दिखाया था, अब वही बेटी अपने प्रदर्शन से उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए मैदान में उतरेगी। प्रिया ने अपने हर मेडल को पिता को समर्पित करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में कुल 95 एथलीट शामिल किए गए हैं। इनमें हरियाणा के 12 खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। फरीदाबाद के मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि वकील कॉलोनी, सिवानी मंडी, जिला भिवानी निवासी प्रिया श्योराण का चयन डिस्कस थ्रो स्पर्धा के लिए हुआ है। प्रिया लंबे समय से खेल के क्षेत्र में मेहनत कर रही हैं और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।
पिता के सपनों को पूरा करना ही लक्ष्य
प्रिया के पिता अनूप कुमार सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। 10 नवंबर को उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता ही प्रिया को बचपन से खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते थे और उसे मैदान में मेहनत करने के लिए प्रेरित करते थे। वह हमेशा बेटी से कहते थे कि मेहनत से कभी डरना नहीं चाहिए। मैदान में बहाया गया पसीना एक दिन देशभर में पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन

पिता के निधन के बाद भी प्रिया ने खेल से दूरी बनाने के बजाय उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है। प्रिया का कहना है कि पिता भले ही आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख और आशीर्वाद हमेशा साथ रहेगा। वह चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना चाहती हैं और अपनी हर उपलब्धि पिता को समर्पित करेंगी।
हरियाणा के 12 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रदेश से पांच पुरुष और सात महिला खिलाड़ियों सहित कुल 12 एथलीट भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें हिसार के हितेश और जींद के सोहित व विजेंद्र को 1500 मीटर दौड़ में रिजर्व खिलाड़ी रखा गया है। अतुल शॉटपुट, जींद के आदित्य जैवलिन थ्रो में रिजर्व, रमिकेश 5000 मीटर दौड़, सोनीपत की अंशु धनखड़ और रिया वर्मा शॉटपुट, भिवानी की प्रिया श्योराण डिस्कस थ्रो और तमन्ना जींद 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में हिस्सा लेंगी। वहीं फतेहाबाद की पूनम, दीपिका और ज्योति को जैवलिन थ्रो में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।

राजकुमार मिटान, सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एएफआई और दिलबाग सिंह, अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें