फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लू से जनजीवन प्रभावित.. अगले चार से पांच दिन राहत की उम्मीद नहीं

विज्ञापन
सेठ मूलचंद झील पर रविवार शाम को झूला झूलते बच्चे।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में मौसम दिन-प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर गर्म लू चलने के कारण बाजार सूने रहे और लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले चार से पांच दिन राहत की उम्मीद नहीं है और लू चलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम तक भी शहर में गर्म हवा का प्रभाव जारी रहा। पिछले दो दिनों से रात्रि के समय भी हवा गर्म बनी हुई है। तपती गर्मी के कारण पंखे भी असर नहीं कर पा रहे हैं जबकि लोग एसी व कूलर का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में बिजली निगम पर खपत का दबाव भी बढ़ गया है। दिन में 10 से 15 मिनट के अंतराल पर कट लगने की भी स्थिति बनी हुई है।
वहीं बाजारों में ठंडे पेय व खाद्य सामग्री की खपत बढ़ गई है। देर रात तक लोग शहर के पार्कों में घूमते हुए देखे जा रहे हैं। गर्मी के कारण लोग सुबह से ही घरों में रह रहे हैं और शाम करीब सात बजे के बाद ही बाहर निकल रहे हैं तथा रात 10 से 11 बजे तक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम पार्कों में लौटी रौनक
तपती गर्मी के बीच रविवार शाम करीब सात बजे मौसम हल्का सुहावना हुआ। स्कूलों में अवकाश के चलते देर शाम पार्कों में बच्चे झूलों का आनंद लेने पहुंचे। इस दौरान सेंट्रल पार्क, नेहरू पार्क और बंसीलाल पार्क में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।

ये है मौसम का पूर्वानुमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम व कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मौसम फिलहाल खुश्क बना हुआ है। उन्होंने बताया कि आगामी चार से पांच दिन 21 व 22 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान गर्म हवा व लू चलने की भी संभावना है जबकि रात्रि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि नरमा की बिजाई शीघ्र पूरी करें और अच्छी तरह खेत तैयार कर शाम के समय बिजाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें