फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फिर कड़े किए गर्मी ने तेवर, 17 जून तक नहीं राहत

Wed, 12 Jun 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लू के थपेडो से बचने के लिए देवसर चुंगी के पास सिर पर गमच्छा ओढ़कर जाते युवा। 
विज्ञापन
भिवानी। गर्मी के तेवर लगातार कड़े होते जा रहे हैं। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना है। मौसम विभाग की मानें तो 17 जून तक गर्मी से लोगों को राहत की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि इस दौरान लगातार तापमान में फिर से बढ़ोतरी के आसार बने हैं। हालांकि सुबह और रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट आने से राहत है।
विज्ञापन

आंधी के बाद ही तापमान में थोड़ी अस्थिरता बनी थी, मगर फिर एकाएक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय तो सूर्य की तपिश धरती पर पड़ते ही लू चलने लगती है। ऐसे में सड़कों पर भी सन्नाटा छा रहा है। वहीं बाजारों में भी दोपहर को वीरानगी रहती है। पिछले दस दिन से अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें