फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, 100 बेड का बनेगा अस्पताल

Fri, 06 Jun 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा का नागरिक अस्पताल । 
विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मरीजों व तीमारदारों के साथ ही चिकित्सकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कस्बे के नागरिक अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं के साथ 100 बेड का बनाया जाएगा। नए भवन का निर्माण फिलहाल चल रहे अस्पताल के पीछे खाली जमीन पर किया जाएगा। हलके के विधायक कपूर सिंह वाल्मिकी ने शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता से खास बातचीत में यह बात कही।
विज्ञापन

विधायक ने बवानीखेड़ा मांगे हक अभियान के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ताल के दौरान प्रकाशित समाचारों पर संज्ञान लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कस्बे के लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए वे प्रयासरत हैं। सिविल सर्जन से बात कर दवाइयों व चिकित्सकों की कमी को दूर करेंगे। पेश है उनसे बातचीत के कुछ अंश...
सवाल : बवानीखेड़ा सामान्य अस्पताल में दवाइयों की कमी है, आपका क्या कहना है?
जवाब : अस्पताल में दवाइयों की कमी दूर करने के लिए सिविल सर्जन से बात की जाएगी। अस्पताल में दवाइयों की वजह से मरीज परेशान हैं तो जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। कस्बे के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना मेरी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

सवाल : अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी है, मरीजों को निजी अस्पतालों में भी जाना पड़ता है?
जवाब : अस्पताल में चिकित्सकों की कमी न रहे इसके लिए अधिकारियों से बात कर डेपुटेशन के जरिये प्रबंध करने को कहा है। फिर भी अगर समस्या है तो जल्द ही अस्पताल का निरीक्षण कर समाधान किया जाएगा।
सवाल : अस्पताल भवन जर्जर हाल में है, मरीजों व चिकित्सकों को भी परेशानी होती है?
जवाब : कस्बे में 100 बेड का नया अस्पताल भवन बनाया जाएगा। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। मौजूदा अस्पताल के पीछे खाली पड़ी जमीन पर नया अस्पताल भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल की मुख्य समस्याएं
- 46 साल पुराना अस्पताल भवन हो चुका जर्जर
-चिकित्सा विशेषज्ञों के सभी सात पद खाली
-सीनियर मेडिकल ऑफिसर के दो में से एक पद खाली
-दवा देने के लिए फार्मासिस्ट के तीन में से दो पद खाली
-एक्सरे जांच के लिए रेडियोग्राफर का दो में से एक पद खाली
-सामान्य दवाओं की कमी
-बदहाल शौचालय
-जर्जर आपातकालीन विभाग
-एंबुलेंस सुविधा की कमी
-वार्डों में गर्मी व मच्छरों से बचाव का नहीं है प्रबंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें