फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फंदे पर लटकने वाली विवाहिता ने 10 दिन बाद तोड़ा दम

Fri, 06 Jun 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
खरक। गांव खरक कलां में फंदे पर लटक खुदकुशी का प्रयास करने वाली विवाहिता ने 10 दिन बाद वीरवार रात उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने सरिता (32) के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मां के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

खरक कलां निवासी सरिता ने मानसिक परेशानी के चलते 28 मई को घर पर फंदा लगा लिया था। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दस दिनों तक सरिता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही। आखिर वीरवार रात उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एचसी प्रह्लाद ने बताया कि नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की मां मेरठ निवासी मीरा देवी के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें