फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरीक्षण में मिलीं नागरिक अस्पताल में कई खामियां, मौके पर कराईं दुरुस्त

Mon, 25 Sep 2023 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण के दौरान फायर उपकरण के बारे में कर्मचारी पूछताछ करती टीम के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। रेवाड़ी से आई तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान टीम को कई जगहों पर खामियां मिली, कई खामियों को तो निरीक्षण टीम ने मौके पर ही कर्मचारियों को निर्देश देकर दूर करा दिया। निरीक्षण टीम ने अस्पताल में मरीजों से भी बात कर उनसे यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। टीम ने कर्मचारियों से सफाई और फायर सिस्टम के संचालन संबंधी जानकारी जुटाई तो कर्मचारी ठीक से जवाब तक नहीं दे पाए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी से डॉ. सीमा के नेतृत्व में डॉ अभिषेक, डॉ. जयप्रकाश की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को भिवानी के नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंची। तीन सदस्यीय टीम ने सबसे पहले मरीजों के लिए लगाए गए वाटर कूलर देखे तो किसी की टोंटी काम नहीं कर रही थी तो किसी कूलर का ऊपरी हिस्सा खुला पड़ा था। जिस पर ताला लगाकर रखने की हिदायतें दी गईं। इसी तरह इमरजेंसी और ओपीडी से वार्डों की तरफ जाने वाले गैलरी में शीशे भी टूटे हुए थे। एमआरआई और सिटी स्कैन कक्ष के बाहर लगा बोर्ड भी एक तरफ लटक रहा था, जिसे मौके पर ही कर्मचारियों से सीधा कराया गया। वहीं इंजेक्शन कक्ष के बाहर मरीजों को इंजेक्शन लगाने के बाद इस्तेमाल की गई कॉटन भी काफी मात्रा में खुले फर्श पर डाली गई थी, जिसे देखकर भी टीम ने वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछा तो हक्के बक्के रह गए। जब टीम लैब में पहुंची तो यहां पर अव्यवस्थाओं का अंबार लगा मिला।
टेस्टिंग कीट अव्यवस्थित ढंग से रखी थी जबकि लैब के फर्श पर भी इस्तेमाल के बाद काफी बायोवेस्ट फैला हुआ था। जिसे डस्टबिन में डाला नहीं गया था। लैब के अंदर ही दीवारों में सीलन थी और वहां पर बिजली के तार भी वाॅशवेशन के काफी नजदीक खुले पड़े थे, जिससे करंट लगने का भय भी बना था। टीम ने लैब के अंदर मौजूद कर्मचारियों से भी बात की। वहां सफाई कर्मचारी से यहां सफाई के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। जबकि लैब के सामान को व्यवस्थित ढंग से नहीं मिलने पर तकनीशियन से भी पूछा तो वह हड़बड़ा गया। इसी तरह सभी कमरों के बाहर लगे बोर्ड भी अलग-अलग रंगों व साइज के थे। जिस पर टीम ने निर्देश दिए कि एक ही कोड के रंगों के सभी बोर्ड एक ही तरह के लगाए जाएं ताकि आसानी से मरीजों को समझ आ सके।
विज्ञापन



मरीजों के तीमारदार बोले : स्टाफ नर्स पूरा दिन चलाती हैं फोन, मरीजों की नहीं लेता कोई सुध

जब टीम ने महिला और नीकू वार्ड में पहुंचकर व्यवस्थाएं जांचीं तो इस दौरान कुछ मरीजों के तीमारदारों से भी बात की गई। इस दौरान टीम के समक्ष मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि यहां तैनात स्टाफ नर्स पूरा दिन फोन चलाती हैं, उनके पास जाने पर भी मरीज की सुध लेने नहीं आती हैं। आज जब टीम जांचने आई है तो सब मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इस पर कुछ मरीजों के तीमारदारों ने भी यहां की व्यवस्थाओं की खामियां गिनाने के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों के प्रति भी नाराजगी जताई।





एक माह पहले फतेहाबाद से भी आई थी निरीक्षण के लिए टीम

जिला नागरिक अस्पताल में करीब एक माह पहले भी फतेहाबाद से निरीक्षण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम आई थी। उस दौरान भी कई खामियां मिली थीं, जिन्हें दूर किए जाने के संबंध में निर्देश भी दिए गए। मगर इन निर्देशों का कितना पालन हुआ शायद किसी ने इसकी तरफ ध्यान ही नहीं दिया। अब दोबारा से निरीक्षण टीम ने यहां की खामियों को दर्ज किया है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। जिस पर मुख्यालय से इन बिंदुओं को चिह्नित कर उन्हें दूर करने के निर्देश फिर से स्वास्थ्य अधिकारियों को मिलेंगे।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का ये रुटीन निरीक्षण है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों की टीम अपने निरीक्षण की डिटेल रिपोर्ट तैयार करते हैं। इसमें मिलने वाली खामियों को भी दर्ज किया जाता है। इसके बाद इन खामियों को दूर कैसे किया जाए इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


-डॉ. एडमिन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें