कला संकाय में 85.31 फीसदी बच्चे पास
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.66 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 फीसदी रहा है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि कला संकाय में पास प्रतिशतता 85.31, विज्ञान संकाय में 83.05 तथा कॉमर्स संकाय में 92.20 रही है।
यह भी पढ़ें: HBSE 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम की तारीख तय! जानिए कब आएगा रिजल्ट
उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 193828 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 166031 उत्तीर्ण हुए तथा 7900 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 97561 प्रविष्ठ छात्राओं में से 87227 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 89.41 रही, जबकि 96267 छात्रों में से 78804 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 81.86 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 7.55 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 84.67 रही तथा प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 86.98 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.94 रही है. जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.03 रही है।