पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन में आहुति डालते कांग्रेस कार्य
भिवानी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को तेलीवाड़ा में हवन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगी।
इस मौके पर जिला संयोजक (शहरी) देवराज महता ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने कथन के अनुसार आतंकवादियों को कल्पना से आगे बढ़ते हुए सख्त सजा दें, ताकि आतंकवाद के फन को कुचला जा सकें। ग्रामीण संयोजक प्रदीप गुलिया ने कहा कि भारतवासी पहले भी ऐसी सोच के जाल में फंसकर विभाजन का दंश झेल चुका है। पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज व कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि आतंकवाद को कुचलने का समय आ गया है।
ऐसे में मोदी सरकार की ओर से आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आतंकवाद को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता, वे सिर्फ भाईचारे व देश को बांटकर कमजोर करने का षडयंत्र रचते हैं। ऐसे में सभी देशवासियों को एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इस अवसर पर संदीप तंवर, ईश्वर शर्मा सह सयोंजक, पूर्व जीएम नरेश तंवर, सुरेन्द्र परमार, अशोक ढोला, पूर्व पार्षद बलवान सिंह, पूर्व पार्षद अशोक जोगी, शिव कुमार चांग, डॉ. फूल सिंह धनाना, रामफल देशवाल, रवि खना, आचार्य गिरीश गोस्वामी, अंजलि गोस्वामी आदि मौजूद रहे।