फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी-महम मार्ग पर सड़क किनारे फसल अवशेषों में लगाई आग

Thu, 01 May 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गेहूं की फसल के अवशेषों में लगाई गई आग। 
विज्ञापन
चांग। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर वीरवार को गांव चांग के समीप गेहूं की फसल कटाई के बाद करीब ढाई से तीन एकड़ भूमि में फसल अवशेषों में आग लगा दी गई। इसकी वजह से खेतों का धुआं सड़क पर भी फैल गया। इससे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क पर छाए घने धुएं की वजह से वाहन चालक को सामने से आने वाला वाहन भी दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में सड़क हादसों का भी अंदेशा बना रहा। फसल कटाई के बाद किसान लगातार फसल अवशेषों में आग लगा रहे हैं। इसकी वजह से हवा में धुआं भी काफी दूर तक फैल प्रदूषण की वजह बन रहा है। हालांकि, खेतों की आग सड़क किनारे वन विभाग की हरियाली को भी चौपट कर रही हैं। इस पर अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें