फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फास्ट फाइव नेटबाल के लड़कों व लड़कियों के वर्गों में हरियाणा विजेता

Fri, 28 Feb 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की ओर से गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय तीसरी फास्ट फाइव नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। स्पर्धा में लड़कों व लड़कियों के दोनों वर्गों में हरियाणा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की नेटबाल टीमों ने भागीदारी करते हुए अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह दहिया ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संचालिका रेणुका शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के कन्वीनर लक्ष्मण आदि पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन में अपनाएं।
हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव दहिया ने बताया कि नेटबाल प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में हरियाणा की टीम प्रथम, बिहार की टीम द्वितीय और चंडीगढ़ की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं, लड़कियों के वर्ग में हरियाणा की टीम प्रथम, केरल की टीम द्वितीय और दिल्ली राज्य की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें