फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़झाला: आईटीआई पर ताला, 213 छात्रों की बायोमेट्रिक हाजिरी मिली

Fri, 28 Feb 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। क्षेत्र के गांव बीरण में चल रहे एक आईटीआई में गड़बड़झाला सामने आया है। एनएसडीएफ (राष्ट्रीय कौशल विकास कोष) के अधिकारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईटीआई संचालक पर गाइडलाइन के अनुसार ट्रेनिंग न देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तोशाम थाने में दी रिपोर्ट में नई दिल्ली निवासी मतणूब ने बताया कि वह राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) कौशल भवन न्यू मोती बाग, नई दिल्ली में सीनियर एनालिस्ट के पद पर तैनात हैं। गांव बीरण में एक निजी आईटीआई का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो गेट पर ताला लगा मिला और कोई भी बच्चा हाजिर नहीं था। जबकि आधार इनबिल्ड बायोमेट्रिक डिवाइस के अनुसार 213 बच्चों की हाजिरी लगी हुई थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस संस्थान में ट्रेनिंग देने के लिए 3-4 कमरे हैं। इस संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के 237 छात्र और आईटीआई के 130 छात्र ट्रेनिंग लेने आते हैं।
इतनी संख्या में छात्रों को केवल 3-4 कमरों में ट्रेनिंग दी जानी तर्कसंगत नहीं लगी। इसके साथ ही संस्थान में इतने बच्चों को ट्रेनिंग देने के लिए न तो पर्याप्त स्थान है और न ही स्टाफ है। ट्रेनिंग लेने वाले छात्र भी केंद्र पर नहीं मिले। इससे जाहिर है की केंद्र पर छात्रों को पीएमकेवीवाई योजना की गाइडलाइन के अनुसार ट्रेनिंग नहीं दी जा रही है और संचालकों द्वारा छात्रों की हाजिरी फर्जी तरीके से लगाई जा रही है। आशंका है कि ट्रेनिंग के नाम पर अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों की फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी योजना का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें