भिवानी। 22 से 26 दिसंबर तक केरल के कासरगोड जिले में आयोजित होने वाली 27वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता के लिए भिवानी रेलवे स्टेशन से हरियाणा टीम को रवाना किया गया।
प्रधान भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि हरियाणा टीम में पूरे हरियाणा राज्य से बीडीएसए रेलवे अकादमी भिवानी से लड़कियों के वर्ग में पलक, गरिमा, रजनी, वंदना वहीं लड़कों के वर्ग में अतुल, जिगर, अंकित, श्याम, हिमेश, पीयूष, विष्णु, भारत सांगवान, हार्दिक, अभिषेक हरियाणा प्रदेश की तरफ से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें लड़कों के कोच राकेश जावला, टीम मैनेजर अमित कुमार रेवाड़ी, वहीं लड़कियों की कोच मोनिका और टीम मैनेजर सपना रहेगी।
इस अवसर पर पहुंचे रेलवे विभाग से एडीईएन दिनेश पुरोहित, जिला सेपक टकरा संघ भिवानी के अध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा, स्टेशन सुपरिटेंडेंट कामिनी सिंह चौहान, राजीव तंवर राज्य भाषा अधिकारी बीकानेर, हमारा अपना फाउंडेशन से एसके सिंह, रितु, मलय गुप्ता बीकानेर, आरपीएफ से सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, गुणपाल सिंह, राष्ट्रीय रेफरी सुनील छपार व नीता चौहान ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर रवाना किया।