भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जुलाई में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) आयोजित कराएगा। एचटेट के लिए गृह जिलों में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि बोर्ड में अध्यक्ष और सचिव के पद खाली होने की वजह से एचटेट की परीक्षा अटकी थी, लेकिन अब दोनों पदों को भर दिया गया है। इन परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी की जा रही है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि एचटेट परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर लगाने सहित सभी सुरक्षा मानक अपनाए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक भी नियुक्त होंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि एचटेट की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।