फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 19-20 सितंबर को होगी हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 13वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 19 और 20 सितंबर को नवदीप स्टेडियम नरवाना में होगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए होगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता जींद एथलेटिक्स संघ और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में होगी। सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद, मीडिया प्रभारी खेल ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा। 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 8 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली में होगी। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता एएफआई की ओर से आयोजित की जाएगी। राज्य के एथलीटों के लिए ऑनलाइन प्रवेश 15 सितंबर तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जारी यूआईडी के माध्यम से किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। एक एथलीट अधिकतम दो व्यक्तिगत इवेंट में भाग ले सकता है। खिलाड़ियों से समय पर ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर प्रवेश लेने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के निर्धारित मानकों के अनुसार पदक, मेरिट और भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों ने सभी एथलीटों से निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अपील की है। प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों में होगी। इसके लिए विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें