फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Class 10th Result: दसवीं कक्षा का परिणाम जारी, कोई नहीं हुआ फेल, ओपन-प्राइवेट का रिजल्ट रुका

Fri, 11 Jun 2021 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)

सार

इस बार 10वीं कक्षा में कुल 3,13,345 बच्चों ने आवेदन किया था। आवेदन करने वाले 11,278 बच्चे ऐसे थे, जिनकी कंपार्टमेंट थी। इन सभी को बोर्ड ने पास करके प्रमोट कर दिया है।विद्यार्थी https://bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस बार दसवीं कक्षा के लिए नियमित एवं कंपार्टमेंट के 3,24,623 परीक्षार्थी बोर्ड में पंजीकृत थे। इन सभी को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


बीते साल की तरह इस बार भी कोई टॉपर घोषित नहीं किया गया है। इस बीच, हरियाणा सरकार ने नौंवी और 11वीं में फेल करीब 60 हजार छात्रों को पास होने का एक और मौका देने का फैसला किया है। बोर्ड के चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों को घोषित करते हुए बताया कि आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस मौके पर बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव व सचिव राजीव प्रसाद भी उपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम दोपहर बाद तीन बजे बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in  पर अपलोड कर दिए गए। 

उल्लेखनीय है कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा अप्रैल माह में प्रस्तावित थी लेकिन कोविड-19 के कारण स्थगित कर दी गई। बाद में प्रदेश सरकार के निर्देश पर बोर्ड ने परीक्षाएं रद्द कर दीं। 10वीं के परीक्षार्थियों का परिणाम विद्यालयों द्वारा भेजे गए आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षा के अंकों को आधार मानकर आनुपातिक अंक के आधार पर पर तैयार किए गए। बोर्ड की सेकेंडरी (नियमित) परीक्षा के लिए प्रदेश से 3,13,345 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1,72,059 छात्र एवं 1,41,286 छात्राएं शामिल हैं। वहीं, कंपार्टमेंट परीक्षा के 11,278 परीक्षार्थियों का भी परिणाम घोषित किया गया है, जिनमें 5,884 छात्र एवं 5,394 छात्राएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


ओपन परीक्षा का परिणाम बुधवार तक
बोर्ड ने ओपन से अप्लाई करने वाले व प्राइवेट परीक्षार्थियों का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं किया है। वह विचार कर रहा है कि किस प्रकार उनका मूल्यांकन किया जाए। ओपन परीक्षार्थियों का परिणाम बुधवार तक घोषित किया जा सकता है। ओपन में लगभग 50 हजार परीक्षार्थी हैं। प्राइवेट परीक्षार्थियों के परिणाम के बारे में बोर्ड ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें