फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा रोडवेज के चालक के साथ मारपीट, दो युवकों पर केस दर्ज

Mon, 04 Mar 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिरसा से दिल्ली बस लेकर जा रहे हरियाणा रोडवेज के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मुंढाल चौकी में दी शिकायत में चालक मुकेश ने बताया कि वह शुक्रवार को सिरसा से बस लेकर दिल्ली जा रहा था। जब उनकी बस मुंढाल चौक से महम के पास पहुंची तो बस के सामने तूड़ा से भरा ट्रैक्टर आ गया।
विज्ञापन

जब उसने बस को ट्रैक्टर से आगे निकालने का प्रयास किया तो चालक ने साइड दबा दी। हादसे से बचने के लिए बस डिवाइडर की तरफ चढ़ा दिया। इस हादसे में बस का कंडक्टर साइड का शीशा टूट गया। बस को रोककर उसने ट्रैक्टर के चालक को समझाया और वापस आकर बस में बैठ गया। तभी तीन-चार लड़कों ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है उनमें से एक युवक ने रोड के साइड में पड़े डंडे को उठाकर उसके सिर व कंधे पर चोटें मारी।
साथी परिचालक नरेश व बस में मौजूद सवारियों ने उसे युवकों से छुड़वाया। इसके बाद आरोपी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चालक को उपचार के लिए भिवानी स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने चालक की शिकायत पर अनुज वासी मुंढाल, अमित वासी बांडाहेड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें