फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ओपन स्कूल के ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 25 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
कम्प्यूटर - फोटो : getty images
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी की सितंबर/अक्तूबर में होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। बिना विलंब शुल्क 13 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा सितंबर/अक्तूबर-2016 के लिए सीटीपी/ एसटीसी/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार/अतिरिक्त विषय के लिए आवेदन करना है, वे बोर्ड की वेबसाइट 222.ड्ढह्यद्गद्ध.शह्म्द्द.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन बिना विलंब शुल्क 24 जून से 13 जुलाई तक कर सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के सम्बन्ध में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी के कारण समय पर आवेदन न करने की अवस्था में किसी परीक्षार्थी को समय की छूट नहीें दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीटीपी (क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी) कैटेगरी के लिए परीक्षार्थी शैक्षिक प्रणाली से क्कड्डह्म्ह्लद्बष्द्बश्चड्डह्लद्गस्र/रि-अपीयर के सभी अन्तिम अवसर समाप्त होने के तीन वर्ष के अन्दर-अन्दर प्रवेश ले सकता है तथा उसे संबंधित विषय पूर्ण पाठ्यक्रम अनुसार (बिना सेमेस्टर) परीक्षा देनी होगी।
उन्होंने बताया कि केवल सीटीपी (क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी) एवं अतिरिक्त विषय कैटेगरी के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थी ही ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी एवं संबंधित कक्षा का पूर्व मूल रि-अपीयर कार्ड (सीटीपी के लिए) अथवा पास प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रति (अतिरिक्त विषय के लिए) बोर्ड कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त एक सप्ताह के अंदर दस्ती/पंजीकृत डाक द्वारा सहायक सचिव (मुक्त विद्यालय), हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, हांसी रोड, भिवानी-127021 पर भिजवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें