फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विधायक बिशंबर वाल्मीकि को लंबे इंतजार के बाद मिली झंडी वाली गाड़ी, स्कूटर पर किया था चुनाव प्रचार

Tue, 19 Mar 2024 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह विकास कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा)

सार

विशंबर ने बवानी खेड़ा में लगातार दो बार भाजपा का कमल खिलाया। स्कूटर पर चुनावी प्रचार कर हैट्रिक लगाने वाले रामकिशन फौजी का गढ़ तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
बिशंबर वाल्मीकि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमेशा सत्ता के अनुकूल रहने वाले बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र को सालों के इंतजार के बाद मंत्री पद की सौगात मिली है। बवानीखेड़ा हलके से लगातार दो बार जीत चुके बिशंबर सिंह वाल्मीकि को नायब सिंह सैनी सरकार में राज्य मंत्री का स्वतंत्र पदभार मिला है। शांतचित्त और खुशमिजाज स्वभाव के धनी बिशंबर ने अपनी सादगी और सरलता से हलके के लोगों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


हलके में कहा जाता है कि बिशंबर कभी विरोधियों की आलोचनाओं पर नाराज नहीं होते। विरोधियों को अपना समर्थक बनाने का उनका हुनर उन्हें औरों से अलग बनाता है। यह उनकी सादगी और सरलता का ही नतीजा है कि उन्होंने पिछले दोनों विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की है।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे बिशंबर सिंह ने स्कूटर पर हलके में अपना प्रचार प्रसार किया था। जहां दूसरे नेता बड़ी-बड़ी गाड़ियों सहित समर्थकों के हुजूम में अपना प्रचार कर रहे थे वहीं स्कूटर से कार्यकर्ताओं के घर पहुंचने वाला उनके दिलों में अपने लिए जगह बना रहा था। गांव खरक निवासी बिशंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


2014 में बवानी खेड़ा में बिशंबर सिंह ने 47323 वोट हासिल कर तीन बार के विजेता रहे पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी का गढ़ तोड़ दिया था। तब बिशंबर सिंह को हल्के में 33.49 प्रतिशत वोट मिला था। वहीं 2019 के चुनाव में भाजपा ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और दूसरी बार भी मौजूदा विधायक पर दांव लगाया।

2019 के चुनाव में बिशंबर सिंह रिकॉर्ड 52,387 वोट अपने खाते में लाने में कामयाब रहे। इस बार उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वाल्मीकि को 2014 के चुनाव के बजाय 2019 के चुनाव में 5064 वोट ज्यादा मिले थे। 
विज्ञापन


2014 चुनाव नतीजे ,कुल मतदाता 180443, कुल वोट पड़े 141294,जीत का मार्जिन 2559
पार्टी        उम्मीदवार            कुल वोट
भाजपा             बिशंबर सिंह 47323
इनेलो दया भुरटाना             44764
कांग्रेस             रामकिशन फौजी 33942

2019 चुनाव नतीजे ,कुल मतदाता 201042, कुल वोट पड़े 136052,जीत का मार्जिन 10895
पार्टी              उम्मीदवार             कुल वोट
भाजपा             बिशंबर सिंह            52387
कांग्रेस             रामकिशन फौजी 41492
जेजेपी             राम सिंह वेद            22934

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें