फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा देश की सबसे बड़ी खेल ताकत के रूप में उभरा : सांसद

Mon, 27 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाने का अहम कार्य करेगा। सांसद ने कहा कि हरियाणा देश की सबसे बड़ी खेल ताकत के रूप में उभरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करते हुए उनकी प्रतिभा को नई दिशा प्रदान की है। सांसद धर्मबीर सिंह रविवार को चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।
खेल महोत्सव में कुश्ती, वॉलीबॉल, रस्साकशी, लंबी कूद, कबड्डी हरियाणा स्टाइल, ऊंची कूद, बॉक्सिंग, सौ मीटर दौड़, 15 सौ मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस मौके पर कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, महेंद्र कैरू, मास्टर अश्वनी कुमार, मंडल अध्यक्ष विक्की महता, पारस मीरान, पूर्व जिला खेल अधिकारी जयसिंह कालीरामण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें