फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वर्ष बाद एक साथ आए किरण चौधरी और सोमबीर सिंह

विज्ञापन
122 फोटों बहल में कांग्रेस प्रत्याशी सोमवीर सिंह के पक्ष में रोड-शो करते हुए किरण चौधरी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
करीब 14 वर्ष तक राजनीति मंच पर एक दूसरे के धुर विरोधी रहे पूर्व सीएम बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी व दामाद सोमबीर सिंह शनिवार को साथ-साथ नजर आए। किरण चौधरी व सोमबीर में बंसीलाल के पुत्र सुरेंद्र सिंह के निधन के बाद से ही दूरियां चली आ रही थी। इस दूरी को मिटाने के लिए किरण व सोमबीर के समर्थक पिछले लोकसभा चुनावों से ही प्रयासरत थे, जो कि शनिवार को उनके एक साथ गाड़ी में सवार होकर आए तो सफल होते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को किरण चौधरी ने सिवानी और लोहारू में कांग्रेस प्रत्याशी सोमबीर सिंह के समर्थन में जनसभाएं की और बहल में रोड शो किया। अरसे बाद दोनों नेताओं को एक साथ गाड़ी में देखकर लोगों को अचरज हुआ। गौरतलब है कि सुरेन्द्र सिंह के निधन के बाद से ही सोमबीर सिंह व किरण चौधरी में दूरियां बन गई थी। पिछले दो चुनावों में एक पार्टी में होने के बाद भी किरण चौधरी ने सोमबीर के लिए प्रचार नहीं किया और सोमबीर को दोनों विधानसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा।
पिछले लोकसभा चुनावों में ही लिखी गई थी दूरियां मिटने की पटकथा : सोमबीर सिंह ने भी वर्ष 2014 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील तो की लेकिन उन्होंने किसी जनसभा में श्रुति चौधरी का नाम लेकर वोट नहीं मांगे। नतीजतन, श्रुति चौधरी पराजित हुई। इस कारण दोनों परिवारों की खटास बरकरार रही। पिछले लोकसभा चुनावों के समय दोनों नेताओं के समर्थकों ने पहले एक संयुक्त मीटिंग की। मीटिंग में कार्यकर्ताओं ने फैसला लिया कि उनके नेता चाहे आपस में मिले, न मिले लेकिन वो लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी होगा, उसकी खुले दिल से मदद करेंगे। और पिछले लोकसभा चुनावों में बेशक श्रुति चौधरी को जीत नहीं मिली पर सोमबीर समर्थकों ने श्रुति चौधरी के लिए घर-घर जाकर लोगों से वोटों की अपील की थी।
विज्ञापन

शनिवार को किरण चौधरी व सोमबीर सिंह ने पहले सिवानी में मीटिंग आयोजित की और बाद में गाड़ी की छत पर सवार होकर बहल में रोड शो किया। दोनों नेताओं के एक साथ आने की खबर बहल में पहले ही पहुंच गई थी। इसलिए, लोग बड़ी संख्या में मेन बाजार में काफी देर तक इंतजार में खड़े रहे और जैसे ही उनका रोड शो आया तो उनका हाथ उठाकर अभिवादन किया।
समर्थक बोले- खत्म हुआ वनवास : किरण चौधरी व सोमबीर के एक साथ आने से दोनों नेताओं के समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। सोमबीर समर्थक पूर्व चेयरमैन ईश्वर बिधनोई, शक्ति सिंह गाढ़ा एडवोकेट ने कहा कि दोनों के साथ आने से राजनीतिक वनवास खतम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें