फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस आतंकियों की पक्षधर, इसे वोट का हक नहीं : योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
भिवानी में शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते यूपी के मुख्यमंत्री य? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उसे आतंकियों की पक्षधर बता डाला और कहा कि इसे वोट का हक नहीं। उन्होंने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए मोदी सरकार के इस प्रयास का विरोध दो लोग कर रहे हैं, एक पाकिस्तान और दूसरे राहुल गांधी। इसी वजह से भाजपा के मंचों से भारत मां की जय के जयघोष लगते हैं जबकि कांग्रेस के मंचों पर कभी ये जयघोष नहीं सुनाई देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भिवानी के हुडा पार्क के बाहर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ और विशम्भर वाल्मीकि के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने मतदाताओं को रिझाते हुए ये बातें कही। अपने 21 मिनट के भाषण में योगी ने राष्ट्रवाद और विकास के नाम पर वोट अपील करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के संविधान में वर्ष 1952 में आर्टिकल 37 को जोड़ दिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इसका विरोध किया और कहा कि ये देश की एकता, अखंडता में फूट डालने का कारण बनेेगी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेंगी।
सांसद भाजपा के तो विधायक भी भाजपा के होने चाहिए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। सांसद भाजपा के है तो विधायक भी भाजपा के होने चाहिए। विकास कार्य भाजपा ने कराये, आतंकवाद का खात्मा भाजपा ने किया, नौजवानों को नौकरी भाजपा ने दी तो वोट का अधिकार भी भाजपा का है। आतंकवाद मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और विकास वाला भारत चाहिए तो भाजपा को वोट दें।
विज्ञापन

विदेशों में जमा लोगों का धन लाकर विकास करा रहे मोदी : मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में लोगों ने पैसे कमा-कमाकर विदेशी बैंकों में जमा कराए। अब प्रधानमंत्री मोदी वहीं पैसा लाकर विकास कर रहे है। हाइवे बना रहे है, मेडिकल कॉलेज खोल रहे है और अन्य विकास करा रहे है।
सुपर पावर बनने की ओर अग्रसर है भारत : मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों के दिमाग में बेईमानी और शैतानी ही आती है। उनके पास देश का कोई एजेंडा नहीं है। उनके पास सिर्फ परिवार का एजेंडा, जाति का एजेंडा, अराजकता, आतंकवाद का एजेंडा और वे पूरे देश में अव्यवस्था फैलाना चाहते है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सुपर पावर बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें