फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मार्च 1990 से मार्च 2024 तक के विद्यार्थियों को हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने दिया अंक सुधार का मौका

Thu, 13 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य द्वार।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पूर्व विद्यार्थियों को अपने अंकों में सुधार करने का बड़ा अवसर दिया है। बोर्ड ने बताया कि मार्च 1990 से मार्च 2024 तक के छात्र जो ओपन या रेगुलर कोर्स से सीनियर सेकेंडरी पास कर चुके हैं अब अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार करवा सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है और पूर्व विद्यार्थी 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने बताया कि छात्रों को अपने शिक्षा प्रमाणपत्र को किसी राजपत्रित अधिकारी या सरकारी/गैर सरकारी स्कूल के प्राचार्य से सत्यापित कर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। अंक सुधार के लिए 10,000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से यह कदम उन युवाओं के लिए राहत का अवसर है जो किसी कारणवश अपने सपनों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उच्च शिक्षा या कॅरिअर में बेहतर अवसर चाहते हैं।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन
आवेदन करते समय प्रक्रिया को पूरी तरह ध्यानपूर्वक पूरा करना जरूरी है और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने होंगे। पूर्व विद्यार्थी यह सुनहरा अवसर गंवाए नहीं। हालांकि कुछ छात्रों ने शुल्क अधिक होने की बात उठाई है और उसमें कटौती की मांग की है। अंक सुधार करवाने वाले पूर्व विद्यार्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पूर्व छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया गया है। इसका उद्देश्य है कि वे छात्र जो पहले अपेक्षित अंक नहीं ला पाए थे अब अपनी शैक्षिक प्रोफाइल मजबूत कर बेहतर कॅरिअर अवसर पा सकें। इच्छुक पूर्व विद्यार्थी शुल्क भरकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। - प्रो. पवन कुमार, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें