फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भिवानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- केंद्र में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

Wed, 22 May 2024 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भिवानी में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत दुनिया में बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। इस बात को पाकिस्तान की संसद ने भी माना है।
विज्ञापन
संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस बार ही नहीं, 2029 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे। देशभर में नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए विकास कार्यों के बूते पर फिर से केंद्र में तीसरी बार उनकी सरकार बनेगी। भारत नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दुनिया में एक बड़ी शक्ति बना है। इस बात को पाकिस्तान की संसद ने भी माना है। पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री उरी व पुलवामा हमले को लेकर यह कह चुके हैं कि यह हमला पाकिस्तान ने करवाया था।

विज्ञापन


बुधवार को भिवानी के हुडा पार्क ग्राउंड में विजय संकल्प रैली में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। भारतीय सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मजबूत हुई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि अन्ना हजारे ने अपने आंदोलन के दौरान इसे गैर राजनीतिक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे की बात नहीं मानी तथा वे राजनीतिज्ञ बन बैठे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने की झूठी बात फैला रही है। राजनाथ ने इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह को जिताने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा के वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल, भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह, राज्यमंत्री विशंबर वाल्मीकि व भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें