फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board: कुछ ही घंटो में जारी होगा 12वीं परीक्षा का परिणाम, आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे छात्र

Tue, 30 Apr 2024 10:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। बोर्ड की 27 फरवरी से लेकर दो अप्रैल तक दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं कराई गई थी। बोर्ड अब 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर चुका है। 
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के सिर्फ 27 दिन के रिकाॅर्ड समय में 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर चुका है। बोर्ड मुख्यालय पर मंगलवार को यानि आज 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर पत्रकार वार्ता भी होगी। फिलहाल बोर्ड अधिकारी तेजी से रिजल्ट तैयार करने में जुटे हैं। 12 बजे के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 27 फरवरी से लेकर दो अप्रैल तक दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं कराई गई थी। इन परीक्षाओं में 5,80,533 परीक्षार्थी प्रदेश के 1484 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हुए थे। इसमें बारहवीं कक्षा के करीब 2,21,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य शनिवार को ही पूरा हुआ था, जिसके बाद अब दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें